उत्तराखंड लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, प्रवेश पत्र 11 अप्रैल को जारी होंगे

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से, प्रवेश पत्र 11 अप्रैल को जारी होंगे

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 11 अप्रैल से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध की परीक्षा होगी। 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन प्रथम और द्वितीय प्रश्न पत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 29 अप्रैल को सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी, जबकि अंतिम दिन 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन पंचम और षष्ठम प्रश्न पत्र संपन्न होंगे।

इसी भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक अन्य निर्णय में आयोग ने 41 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों ने 5 फरवरी तक निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया, जिसके कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

वहीं, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक हरिद्वार स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। अभ्यर्थी इसके लिए भी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें – सर्वे: 1.34 लाख वृद्ध महिलाओं को उत्तराखंड में सरकारी सहायता की जरूरत

यह मुख्य परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों का पालन करने और समय पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी है।

Saurabh Negi

Share