शेयर बाजार में भारी गिरावट, 5 मिनट में निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार में भारी गिरावट, 5 मिनट में निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ स्वाहा

नई दिल्ली | भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार शुरू होते ही निवेशकों में भगदड़ मच गई | जबरदस्‍त बिकवाली के बीच सेंसेक्‍स 1,197.86 अंकों की गिरावट से 56955.06 पर खुला, जबकि निफ्टी 348 अंक टूटकर 17,026 पर आ गया | ग्‍लोबल मार्केट में आई गिरावट व अन्‍य कारणों की वजह से बाजार पर सुबह से ही बिकवाली हावी रही. आलम ये रहा कि सुबह करीब 9 बजे तक सेंसेक्‍स 1,462 अंक और निफ्टी 400 अंकों की बड़ी गिरावट पर 17 हजार से नीचे कारोबार कर रहा था | एसबीआई, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े स्‍टॉक्‍स को जबरदस्‍त गिरावट का सामना करना पड़ रहा है | NSE और BSE पर सभी सेक्‍टर्स में गिरावट दिख रही थी | निवेशकों का 5 मिनट में लगभग 6 लाख करोड़ स्वाहा हो गए |

Related articles

Leave a Reply

Share