भारतीय वन सर्वेक्षण के विज्ञानियों के सर्वे – जनजातीय बहुल जिलों में घट रहे वन

जलवायु परिवर्तन के चलते जहां भारत समेत दुनिया के कई देशों में जंगल तेजी से घट रहे, वहीं भारतीय वन सर्वेक्षण के विज्ञानियों के सर्वे में ये बात सामने आई कि देश के 26 राज्यों में 218 जनजातीय बहुल जिलों में वन क्षेत्रफल साल दर साल घट रहा है। सर्वे के मुताबिक, जनजातीय बहुल जिलों के आरक्षित वन क्षेत्र में जहां 655 वर्ग किमी क्षेत्रफल घटा है।
वहीं आरक्षित वन क्षेत्रों के बाहर से छह सौ वर्ग किमी क्षेत्रफल में बढ़ोतरी भी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मध्य प्रदेश समेत ग्यारह 11 ऐसे राज्य हैं, जहां जनजातीय जिलों में क्षेत्रफल में कमी आई है। भारतीय वन सर्वेक्षण की ओर से तैयार इंडिया स्टेट आफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, 2019 में हुए सर्वे के मुताबिक, जहां देश के 218 जनजातीय बहुल इलाकों में आरक्षित वन क्षेत्र 3,15,158 वर्ग किमी हैं।
वहीं, 2021 में हुए सर्वे में घटकर 3,14,503 वर्ग किमी हो गया। ऐसे में आरक्षित वन क्षेत्रों में 655 वर्ग किमी क्षेत्रफल में कमी आई, लेकिन सुकून देने वाली बात यह है कि आरक्षित वन क्षेत्रों से बाहर जंगलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2019 में हुए सर्वे में जहां आरक्षित वनों के बाहर 1,07,193 वर्ग किमी में वन थे, वहीं साल 2021 में हुए सर्वे में बढ़कर 1,07,593 वर्ग किमी हो गया। ऐसे में छह सौ वर्ग किमी वन क्षेत्रफल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।