वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई फ़िल्म गली बॉय के दूसरे दिन के कलेक्शंस में आई गिरावट

वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई फ़िल्म गली बॉय के दूसरे दिन के कलेक्शंस में आई गिरावट

मुंबई। वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फ़िल्म गली बॉय ने पहले दिन तो ज़बर्दस्त तेवर दिखाये, मगर दूसरे दिन यानि शुक्रवार को फ़िल्म के कलेक्शंस गिर गये। दो दिनों में गली बॉय ने लगभग 33 करोड़ जमा कर लिये हैं।

गली बॉय गुरुवार को रिलीज़ हुई थी और 19.40 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। 14 फरवरी भी वर्किंग डे था, मगर वैलेंटाइन डे का माहौल होने की वजह से फ़िल्म को ख़ूब दर्शक मिले, जिसके चलते शुक्रवार को दर्शक घट गये। फ़िल्म ने 13.60 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन दूसरे दिन किया, जिसे मिलाकर दो दिनों में फ़िल्म का कलेक्शन 33 करोड़ हो चुका है। हालांकि जानकार मानते हैं कि शुक्रवार को गली बॉय की कमाई अनुमानित से कम रही है। शनिवार और रविवार को गली बॉय की कमाई में बढ़ोत्तरी की पूरी उम्मीद है। हालांकि 4 दिन लम्बे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म को 100 करोड़ मिलना तो असम्भव दिख रहा है। अलबत्ता, पहले हफ़्ते में फ़िल्म 100 करोड़ हर हाल में कर लेगी। ऐसा होते ही निर्देशक ज़ोया अख़्तर की यह सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन जाएगी। अब तक ज़ोया की ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा है, जिसने 90 करोड़ जमा किये थे। इससे पहले रणवीर सिंह की…

  • ‘पद्मावत’ को 100 करोड़ जमा करने में 4 दिन लगे।- संजय लीला भंसाली
  • ‘सिम्बा’ ने 5 दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।- रोहित शेट्टी
  • ‘बाजीराव मस्तानी’ को 100 करोड़ पहुंचने में 9 दिन लगे थे।- संजय लीला भंसाली
  • ‘गोलियों की रासलीला राम लीला’ को 100 करोड़ जमा करने में 12 दिन लगे थे।- संजय लीला भंसाली

रणवीर सिंह ने ज़ोया के निर्देशन में दूसरी बार काम किया है। इससे पहले ज़ोया की दिल धड़कने दो में रणवीर ने अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभाया था। गली बॉय, रैपर डिवाइन की ज़िंदगी से प्रेरित फ़िल्म है, जिसमें रणवीर ने रैपर का रोल निभाया है, जबकि आलिया भट्ट मेडिकल स्टूडेंट के रोल में हैं। फ़िल्म में रणवीर ने ख़ुद रैप भी किया है।

अगर रणवीर की पिछली फ़िल्मों को देखें तो यह उनकी दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग सिम्बा है, जिसने 20.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। पद्मावत को 19 करोज़ मिले थे, जो गुरुवार को ही रिलीज़ हुई थी। गुंडे को 16.12 करोड़ और गोलियों की रासलीला रामलीला को 16 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।

Related articles

Leave a Reply

Share