सोनप्रयाग के पास केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में 5 की मौत, 3 घायल; राहत कार्य जारी

सोनप्रयाग के पास केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में 5 की मौत, 3 घायल; राहत कार्य जारी

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। भूस्खलन सोमवार शाम भारी बारिश के कारण हुआ। प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य किया, जिसमें घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों के शव बरामद किए गए।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा के अनुसार, घटना की सूचना सोमवार शाम 7:30 बजे मिली थी कि कोतवाली सोनप्रयाग के पास भूस्खलन हुआ है, जिसमें गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे यात्री फंस गए हैं। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। खराब मौसम और लगातार गिर रहे मलबे के कारण बचाव कार्य में बाधा आई और रात के समय रेस्क्यू ऑपरेशन को अस्थाई रूप से रोकना पड़ा।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधाएं और पुनः शुरूआत

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार तड़के फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान 3 लोग अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद एक और महिला को अचेत पाया गया, जिसे भी मृत घोषित कर दिया गया। इस प्रकार, इस दुर्घटना में कुल 5 लोगों की जान चली गई है। वर्तमान में बाधित मार्ग को पैदल आवागमन के लिए सुचारु कर दिया गया है, और सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – हिमालय संरक्षण के लिए बनेगी विशेष कमेटी – सीएम धामी

घायलों और मृतकों की पहचान

घायलों का विवरण:

  1. जीवच तिवारी, उम्र 60 वर्ष, निवासी धनवा, नेपाल।
  2. मनप्रीत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी वेस्ट बंगाल।
  3. छगनलाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी राजोत, जिला धार, मध्य प्रदेश।

मृतकों का विवरण:

  1. गोपाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी जीजोड़ा, जिला धार, मध्य प्रदेश।
  2. दुर्गाबाई खापर, उम्र 50 वर्ष, निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश।
  3. तितली देवी, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम वैदेही, जिला धनवा, नेपाल।
  4. भारत भाई निरालाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी सूरत, गुजरात।
  5. श्रीमती समनबाई, उम्र 50 वर्ष, निवासी झिझोरा, जिला धार, मध्य प्रदेश।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे खराब मौसम में यात्रा करने से बचें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए गए हैं।

Related articles

Leave a Reply

Share