UKPSC: समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर हुआ जारी

UKPSC: समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर हुआ जारी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने इन भर्तियों के विज्ञापन प्रकाशन की तिथि और परीक्षा तिथि जारी की है। सोमवार को राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ परीक्षा कैलेंडर को लेकर बैठक ली। जिसके बाद समूह-ग की 12 और भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग चार भर्तियों का कैैलेंडर जारी कर चुका है।

 

अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने कहा कि आयोग सभी परीक्षाएं इस साल दिसंबर से अगले साल दिसंबर के बीच संपन्न करा लेगा। समूह-ग से इतर आयोग के भर्ती कैलेंडर के हिसाब से 23 परीक्षाओं में से आयोग 18 करा चुका है। बाकी चार परीक्षाएं साल के अंत तक करा ली जाएंगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच होने जा रही है।

महिला आरक्षण की वजह से लटकी ये भर्तियां

आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के महिला आरक्षण पर आए निर्णय के बाद सरकार के रुख के इंतजार में कुछ भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। इनमें पीसीएस-जे परीक्षा, एई परीक्षा, सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर, वन क्षेत्राधिकारी और सहायक भू-वैज्ञानिक परीक्षा शामिल है। शासन से आरक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के बाद आयोग इन पर कार्रवाई करेगा।

 

29 भर्तियों के अधियाचन शासन को लौटाए

आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि आरक्षण से संबंधित कतिपय विसंगतियों के निस्तारण के लिए आयोग ने प्राप्त करीब 29 अधियाचनों को शासन को लौटा दिया है। शासन से संशोधित अधियाचन मिलने के बाद आयोग उनके लिए अलग से परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए समानांतर परीक्षाएं कराएगा। वर्तमान में 29 अधियाचनों को संशोधित करने की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है।

 

किस भर्ती का कब विज्ञापन, कब परीक्षा

भर्ती पद- विज्ञापन तिथि परीक्षा तिथि

बंदी रक्षक- 213 नवंबर 2022- शारीरिक दक्षता के बाद

कनिष्ठ सहायक- 519 नवंबर 2022- पांच मार्च 2023

सहायक कृषि अधिकारी आदि 463 जनवरी 2023- 23 अप्रैल 2023

उप निरीक्षक पुलिस-फायर- 221 जनवरी 2023- शारीरिक दक्षता के बाद

पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक 434 फरवरी 2023- सात मई 2023

मानचित्रकार, प्रारूपकार- 60- मार्च 2023- चार जून 2023

अन्वेषक कम संगणक, स. सांख्यिकी अ.- 91 अप्रैल 2023- 23 जुलाई 2023

जेई सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल- 76 मई 2023- 13 अगस्त 2023

व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी- 14 जुलाई 2023- 24 सितंबर 2023

गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेकक्ष- 100 जुलाई 2023- आठ अक्तूबर 2023

स्केलर- 200 अगस्त 2023- 19 नवंबर 2023

वैयक्तिक सहायक – 176 सितंबर 2023- 17 दिसंबर 2023

पूर्व में इन भर्तियों का जारी हुआ था कैलेंडर

भर्ती पद विज्ञापन की तिथि परीक्षा तिथि

पुलिस कांस्टेबल- 1521 सात अक्तूबर 2022 18 दिसंबर 2022

पटवारी-लेखपाल- 554 14 अक्तूबर 2022 आठ जनवरी 2023

फॉरेस्ट गार्ड- 894- 21 अक्तूबर 2022- 22 जनवरी 2023

सहायक लेखाकार- 891 28 अक्तूबर 2022 12 फरवरी 2023

Related articles

Leave a Reply

Share