अल्मोड़ा के मैंचोड़ गांव में दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा के मैंचोड़ गांव में दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा के मैंचोड़ गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुई भूस्खलन जैसी मिट्टी खिसकने की घटना के कारण एक दीवार ढह गई, जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर घर के पीछे की दीवार की मरम्मत और मिट्टी हटाने का काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कार्य कृष्णा सिंह के घर पर चल रहा था। कृष्णा सिंह, आनंद राम (45) और गोपाल राम—दोनों कोट्यूड़ा निवासी—पीछे की दीवार को ठीक करने और मिट्टी हटाने में लगे थे, तभी अचानक भू-स्खलन से दीवार टूटकर उन पर गिर गई। तीनों मजदूर भारी मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम, SDRF और SDM सदर संजय कुमार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र मामला: 51 शिक्षकों को नौकरी देने वाले डॉक्टर भी जांच के दायरे में

अस्पताल में इलाज के दौरान 45 वर्षीय आनंद राम ने दम तोड़ दिया। कृष्ण कुमार सिंह मेहता और गोपाल राम घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

Saurabh Negi

Share