आतिशी ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, दिल्ली विधानसभा भंग

आतिशी ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, दिल्ली विधानसभा भंग

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद उपराज्यपाल ने विधानसभा भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी।

कालकाजी विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि, यह जीत पार्टी के लिए राहत की वजह नहीं बन सकी, क्योंकि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे दिग्गज नेता चुनाव हार गए।

आतिशी ने अपनी जीत पर कालकाजी की जनता का आभार जताया। इस चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि AAP को सिर्फ 22 सीटें मिलीं। 27 साल बाद बीजेपी को दिल्ली में इतनी बड़ी सफलता मिली है।

भाजपा की इस जीत के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। जानकारी के अनुसार, भाजपा के 48 नवनिर्वाचित विधायक और सात सांसद उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

26 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी
दिल्ली में 26 साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को बड़े अंतर से हराया। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में AAP सिर्फ 22 सीटें जीत सकी, जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता खोलने में असफल रही।

admin

Share