बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 दर्ज

बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 दर्ज

शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई और कई निवासी एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप सुबह 7 बजकर 48 मिनट 37 सेकेंड पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जिससे झटके सीमित क्षेत्र में ही महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें – चमोली में हरी और मसाला चाय के बाद कंडाली चाय की बाजार में एंट्री, ग्रामीणों की आय बढ़ी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी। उन्होंने कहा कि जिले की किसी भी तहसील या गांव से नुकसान की कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल हालात सामान्य हैं।

Saurabh Negi

Share