चारधाम यात्रा की व्यवस्था के लिए बी.डी. सिंह बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार

चारधाम यात्रा की व्यवस्था के लिए बी.डी. सिंह बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार

उत्तराखंड सरकार ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बी.डी. सिंह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। वह यह जिम्मेदारी बिना वेतन के निभाएंगे। बी.डी. सिंह पहले भी मंदिर समिति के प्रशासक और मुख्य कार्याधिकारी रह चुके हैं। उन्हें चारधाम यात्रा और मंदिरों के प्रबंधन का लंबा अनुभव है। इसी अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें फिर से यह अहम जिम्मेदारी दी है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बी.डी. सिंह तब तक इस पद पर रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री चाहें या फिर मुख्यमंत्री का कार्यकाल चलेगा—जो पहले खत्म हो। बदरीनाथ और केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों और मंदिर समिति के कर्मचारियों ने बी.डी. सिंह की नियुक्ति पर खुशी जताई है और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Saurabh Negi

Share