प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान नहीं मिल रहा – पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान नहीं मिल रहा – पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

पौड़ी लोकसभा से टिकट कटने के बाद कल पूर्व मुख्यमंत्री ,पूर्व भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत भाजपा की कार्यसमिति में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने की बात से भाजपा सरकार और संघटन में उबाल आने की संभावना है। तीरथ सिंह के संबोधन के बाद ऊपर से नीचे तक कई नेता और उनके सिपहसालार हिले हुए बताए जा रहे हैं। तीरथ सिंह ने अपने बयान से पार्टी और सरकार में अपने को तीस मार ख़ां साबित करने में लगे नेताओं को जमीन सुंघा दी। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जनता आगे बढ़ चुकी है हम पीछे रह गए हैं भईया।

पदों पर बैठे लोगों को आइना दिखाते हुए तीरथ सिंह ने कहा कि जमीन छोड़कर चलने वालों को इस बात को याद रखना होगा जो आज यहां बैठे हैं कोई बड़ा आदमी नहीं है कल आखरी में भी हो सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बयान की हो रही है जो तीरथ सिंह ने बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कही उन्होंने भाजपा में प्रत्याशी थोपने पर दलबदलुओं की उपस्थिति में जबरदस्त तंज कसा कि मैने पहले ही कहा था कि प्रत्याशी का चयन सही नहीं हुआ है। लोक सभा चुनाव में तीरथ सिंह और निशंक के टिकट कटने के बाद तीरथ सिंह का यह हमला राजेंद्र भंडारी करतार सिंह भड़ाना पर नहीं ऐसे दलबदलुओं की पैरवी करने वालों पर था। तीरथ सिंह के इस बयान के बाद अच्छे दिनों की आस में भाजपा में आए दिनेश धनै, मनीष खंडूरी, दिनेश अग्रवाल, केशर सिंह नेगी, नवल किशोर, विजय पाल सजवान, मालचंद जोत, अनुकृति गुसाईं, शैलेन्द्र रावत प्रदीप और पूनम तिवारी की नींद उड़नी तय है।

इसे भी पढ़ें – टिहरी की राघवी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

पहाड़ में छोटे झटके आते रहते हैं – विजय बहुगुणा
बधाई प्रस्ताव के अनुमोदक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा ये पहाड़ का इलाका है। छोटे-मोटे भूकंप के झटके तो आते रहते हैं। लेकिन हिमालय नहीं हिलता। अगला कार्यक्रम केदारनाथ चुनाव जीतने के बाद होगा। कठिन चुनाव है। आसान न समझना है। इससे देश की आस्था जुड़ी है। एक नेता ने अयोध्या की सीट जीत ली, उस नेता को पूरे देश में घुमा रहे हैं।  पता नहीं राहुल गांधी उसका नाम भी जानते हैं या नहीं। मैं पार्टी से अनुरोध करूंगा कि सोच समझकर उम्मीदवार तय कीजिएगा। हर बूथ को युद्ध की तरह लड़ना है, तब हम अपने बदरीनाथ का सम्मान वापस लाएंगे। तीन वर्ष नहीं, आप हर वर्ष आएंगे। आप अपनी चिंता न करो, वो हम कर लेंगे। आप केवल जनता की चिंता करो। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कुछ गलत दिखे तो प्रदेश अध्यक्ष या मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएं।

Related articles

Leave a Reply

Share