चारधाम यात्रा से पहले बड़ा प्रस्ताव, बीकेटीसी मंदिरों में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक और मोबाइल उपयोग प्रतिबंधित

चारधाम यात्रा से पहले बड़ा प्रस्ताव, बीकेटीसी मंदिरों में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक और मोबाइल उपयोग प्रतिबंधित

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा प्रस्ताव सामने आया है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने अधीन आने वाले मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसमें बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर जैसे प्रमुख धाम भी शामिल हैं।

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई समिति की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

प्रस्ताव के तहत मंदिर परिसरों और गर्भगृह में मोबाइल फोन के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना है। इसके लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान नियमों का प्रभावी पालन कराया जा सके।

इसे भी पढ़ें – देहरादून विजिलेंस ट्रैप: 80 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार

इस मुद्दे पर राज्य सरकार ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रस्ताव की कानूनी और पारंपरिक पहलुओं के आधार पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नियमों और प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो राज्य के प्रमुख मंदिरों में दर्शन व्यवस्था और यात्रा संचालन पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

 

Saurabh Negi

Share