बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश: सत्य, करुणा और शांति ही जीवन का मार्ग

बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश: सत्य, करुणा और शांति ही जीवन का मार्ग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने सत्य की राह पर चलने और सत्कर्म करने की प्रेरणा दी है, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं व्यक्ति को धर्माचरण, नैतिकता और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाती हैं। उन्होंने बताया कि बुद्ध ने समरसता, बिना भेदभाव के संगठन और विश्वकल्याण के लिए मैत्री भावना को जीवन में अपनाने पर बल दिया। उनके उपदेश न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए आज भी मार्गदर्शक हैं।

Saurabh Negi

Share