चमोली: औली रोड के पास सेना कैंप में आग, तेज हवा से भड़की लपटें, राहत कार्य जारी

चमोली: औली रोड के पास सेना कैंप में आग, तेज हवा से भड़की लपटें, राहत कार्य जारी

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र में औली रोड के समीप स्थित एक सेना कैंप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सेना के एक स्टोरेज परिसर में लगी, जहां रखा सामान आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते लपटें फैल गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग की सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही फायर सर्विस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। तेज हवा चलने के कारण आग ने तेजी से फैलाव लिया, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस स्टोर में आग लगी, वहां प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। आसपास खुले क्षेत्र में सूखी घास मौजूद होने से आग और अधिक भड़क गई। आग का दायरा बड़ा होने के कारण जवानों और दमकल कर्मियों को उसे नियंत्रित करने में लगातार प्रयास करने पड़े।

इसे भी पढ़ें – विष्णुगढ़–पीपलकोटी परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा, लोको ट्रेनों की टक्कर से 86 श्रमिक घायल

प्रशासन के अनुसार आग पर काबू पाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Saurabh Negi

Share