चंद्रयान-4: 2027 में होगा लॉन्च, चंद्रमा की चट्टानों के नमूने लाने की तैयारी

चंद्रयान-4: 2027 में होगा लॉन्च, चंद्रमा की चट्टानों के नमूने लाने की तैयारी

भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूने इकट्ठा कर पृथ्वी पर लाना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन के तहत उच्च क्षमता वाले एलवीएम-3 रॉकेट के दो अलग-अलग प्रक्षेपण के बाद पांच घटकों को पृथ्वी की कक्षा में इकट्ठा किया जाएगा।

इसके अलावा, भारत 2026 में समुद्रयान मिशन भी लॉन्च करेगा, जिसमें वैज्ञानिक 6000 मीटर की गहराई तक समुद्री खोज करेंगे। गगनयान मिशन का मानव रहित परीक्षण इसी साल होगा, जिसमें रोबोट ‘व्योम मित्र’ शामिल रहेगा।

मंत्री ने बताया कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में छोटे उपग्रहों के लिए नया प्रक्षेपण स्थल बनाया जा रहा है, जबकि श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड का विस्तार किया जा रहा है।

admin

Share