मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक है। यह त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है और इसका ऐतिहासिक महत्व भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व न केवल सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है बल्कि महिलाओं के प्रति आदर और सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा, क्योंकि बिना महिलाओं को सशक्त किए हम एक समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें – रक्षाबंधन पर रूड़की के छात्रों ने वीर सैनिकों को बांधी राखियां

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रगति के लिए एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनें। साथ ही उन्होंने बताया कि इस रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान की गई है

Related articles

Leave a Reply

Share