मुख्यमंत्री ने देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले में किया प्रतिभाग

देवीधुरा देवीधुरामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर माँ वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाई और राज्य की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। वह चार खाम सात थोक के बीच फलों और फूलों से खेले जाने वाले पाषाण युद्ध का साक्षी बने, जो इस बार लगभग 11 मिनट तक चला। मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि रीठा में रतिया नदी में बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य और वैकल्पिक एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत वाराही मंदिर के छूटे हुए अवस्थापना कार्यों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए देवीधुरा की ऐतिहासिक और रमणीक क्षेत्र में आकर स्वयं को अभिभूत महसूस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है, जो हमारी संस्कृति का संवर्धन करता है। उन्होंने जोर दिया कि पुरानी परंपराओं को निभाने और आगे बढ़ाने की ऊर्जा आने वाली पीढ़ी को मिलती रहनी चाहिए।

देवीधुरा बग्वाल मेला उन्होंने कहा कि देवभूमि के कण-कण में देवताओं का वास है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पौराणिक स्थलों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और देवीधुरा भी इस मिशन का एक महत्वपूर्ण भाग है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में मंदिरों के संवर्धन के साथ-साथ कृषि, दुग्ध उत्पादन, शिक्षा, बागवानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जा रहा है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने और उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के अस्पतालों में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी मजबूत एसओपी – स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लोक कलाकार गिरीश बरगली द्वारा तैयार “जय मां वाराही” वीडियो को भी लॉन्च किया गया और जीआईसी परिसर देवीधुरा में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, और अन्य लोग उपस्थित थे।

Related articles

Leave a Reply

Share