आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के सेब उत्पादकों को बड़ी राहत, सरकार खरीदेगी फसल

आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के सेब उत्पादकों को बड़ी राहत, सरकार खरीदेगी फसल

देहरादून, 20 सितंबर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली गांव और आसपास के क्षेत्रों के सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए सेब की सरकारी खरीद की घोषणा की है।

सरकार की ओर से तय दरों के अनुसार,

रॉयल डिलीशियस सेब ₹51 प्रति किलोग्राम

रेड डिलीशियस और अन्य किस्मों का सेब ₹45 प्रति किलोग्राम

(ग्रेड-सी सेब को छोड़कर) खरीदा जाएगा। यह खरीद उद्यान विभाग के माध्यम से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को इस घोषणा पर तत्काल अमल करने और किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे तुरंत वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करें और मुख्यमंत्री को प्रगति की रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराएं।

इस निर्णय से आपदा की मार झेल रहे धराली और आसपास के सेब उत्पादक किसानों को सीधी आर्थिक सहायता मिलेगी और उनकी उपज को उचित मूल्य मिल सकेगा।

Saurabh Negi

Share