सीएम चैंपियनशिप (खेल महाकुम्भ) ट्रॉफी में खिलाड़ियों के भोजन भत्ते बढ़ाने पर विचार

सीएम चैंपियनशिप (खेल महाकुम्भ) ट्रॉफी में खिलाड़ियों के भोजन भत्ते बढ़ाने पर विचार

उत्तराखंड सरकार राज्य की खेल महाकुंभ पहल के तहत आयोजित सीएम चैंपियनशिप ट्रॉफी में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के दैनिक भोजन भत्ते में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। वर्तमान में यह राशि 225 रुपये प्रतिदिन निर्धारित है, जिसे समीक्षा के बाद 350 रुपये करने का प्रस्ताव है।

सीएम चैंपियनशिप ट्रॉफी की शुरुआत 23 नवंबर 2025 को हुई थी। यह प्रतियोगिता न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक आयोजित की गई। विभिन्न चरणों में कुल 1.62 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। अभी युवा कल्याण विभाग को प्रति खिलाड़ी प्रतिदिन 225 रुपये भोजन व्यवस्था के लिए मिलते हैं।

भोजन भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से भेजा गया है। विभाग का कहना है कि मौजूदा राशि में खिलाड़ियों को दिन में तीन समय गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल है। इसी आधार पर प्रतिदिन 350 रुपये करने की सिफारिश की गई है।

समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रस्ताव की जांच करने और आकलन के बाद इसे औपचारिक घोषणा में शामिल करने के निर्देश दिए थे।

इसे भी पढ़ें – 38वें राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को नौकरी अब तक नहीं, एक साल बाद भी प्रस्ताव लंबित

इसके साथ ही विभाग ने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सीएम स्पोर्ट्स क्लब गठित करने का प्रस्ताव भी रखा है। प्रत्येक क्लब को सालाना 10 हजार रुपये सहायता देने का सुझाव है। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और छात्रावास स्थापित करने का प्रस्ताव भी समीक्षा के लिए भेजा गया है

Saurabh Negi

Share