मुख्यमंत्री आवास में लोक कलाकारों संग मना होली उत्सव, संस्कृति से सजा माहौल

मुख्यमंत्री आवास में होली के अवसर पर पारंपरिक रंग और लोक संस्कृति की छटा देखने को मिली। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने होली उत्सव में भाग लिया और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
गढ़वाल, कुमाऊं, जौनसार और पौड़ी जिलों से आए कलाकारों ने अपनी-अपनी विशिष्ट लोक शैलियों में प्रस्तुतियां दीं। जौनसारी कलाकारों ने पारंपरिक हरुल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कुमाऊं क्षेत्र के होल्यारों ने पारंपरिक होली गीत गाए। पौड़ी के राठ क्षेत्र से आए सांस्कृतिक दल ने भी ऋतु आधारित लोक गीतों की प्रस्तुति दी। ढोल और मंजीरा जैसे वाद्य यंत्रों की गूंज ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया।
मुख्यमंत्री ने कलाकारों और उपस्थित लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोक कलाकारों से संवाद किया और उत्सव में सहभागिता निभाई।
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री आवास में लोक कलाकारों संग मना होली उत्सव, संस्कृति से सजा माहौल
लोक कलाकारों ने राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय कला को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय कला रूपों को नई पहचान मिल रही है और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हो रही है।




