केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर कांग्रेस पार्टी ने किया मुकदमा

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और भाजपा आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर कांग्रेस पार्टी ने किया मुकदमा

रांची, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जाति, संप्रदाय की बातें करनेवालों को आड़े हाथों लिया है। चुनाव के एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और अन्य वरीय नेताओं ने प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा का इतिहास आदिवासियों को छलने का है। मोर्चा संभाला कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने। बंधु ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर चलनेवाली भाजपा कभी आदिवासियों की हितैषी नहीं हो सकती।

उन्‍होंने कहा कि झारखंड का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी था लेकिन उसे हटाकर भाजपा ने किसको मुख्यमंत्री बनाया, सभी जानते हैं। आदिवासी समुदाय को छलने का पुराना इतिहास भाजपा का रहा है, अब कोई झांसे में नहीं आएगा। झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए भाजपा ने ही नियमों में संशोधन किया। झारखंड में आदिवासी समुदाय पर भाजपा शासन काल में ही गोलियां चलीं। चाहे गोला गोली कांड हो या फिर बड़कागांव फायरिंग का मामला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महामहिम का पद गरिमा का पद है और इसे जाति, धर्म और समुदाय के ऊपर उठकर देखना चाहिए। यशवंत सिन्हा ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देने की अपील की है। ऐसे में मुझे लगता है कि उनके पुत्र निश्चित ही अपना मत बदलेंगे। इसके साथ ही ठाकुर ने जोड़ा कि अगर एक पुत्र वोट नहीं देगा तो सैकड़ों पुत्र खड़े हैं। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ने तमाम चुनावी वादे पूरे किए हैं। पुरानी पेंशन योजना लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अशोक स्तंभ के स्वरूप में बदलाव के लिए केंद्र सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए।

अमित मालवीय, स्मृति ईरानी पर मुकदमा करेगी कांग्रेस

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अजय कुमार के बयान को गलत तरीके से डिजिटल माध्यम से प्रचारित करने के आरोप में भाजपा आइटी सेल के अमित मालवीय, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रीति गांधी के खिलाफ स्वयं मुकदमा कराएंगे। उन्होंने इस दौरान अजय कुमार के पूरे बयान को मीडिया के सामने दिखाया।

admin

Leave a Reply

Share