हरिद्वार हाईवे पर झपकी आने से कार पलटी, तीन लोग घायल

देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक कार हरिद्वार हाईवे पर माजरी ग्रांट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।
चौकी प्रभारी विनय मित्तल के अनुसार कार तेज गति में थी। चालक के कुछ देर के लिए सो जाने से वाहन सड़क से हटकर पलट गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात कुछ समय के लिए धीमा हो गया।
इसे भी पढ़ें – शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने जारी की एसओपी
घायलों को पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक की लापरवाही और नींद को माना जा रहा है।




