देहरादून में राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून – जिला खेल कार्यालय, देहरादून द्वारा “सेवा पखवाड़ा” और ट्राईबल सब प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति ओपन पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का स्थान परेड टीएसएस, देहरादून है और यह 29 सितंबर, 2025 से 01 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी।
जनपद स्तरीय चयन ट्रायल
उक्त प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की टीम हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 27 सितंबर, 2025 को सायं 03:00 बजे परेड ग्राउंड, देहरादून में किया जाएगा।
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ अनिवार्य हैं:
अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
स्थायी निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड की छायाप्रति
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में भूस्खलन रोकथाम पर बैठक – मुख्य सचिव ने सभी संस्थानों को दिए निर्देश
प्रतियोगिता और चयन ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए श्रीमती अंजली चौधरी या इस मोबाइल नंबर: 902756976 से संपर्क किया जा सकता है।