दिल्ली चुनाव: भाजपा को बहुमत, केजरीवाल-सिसोदिया सहित कई दिग्गज हारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए, जिसमें भाजपा 48 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हराया, जबकि जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने 675 वोटों से हराया। शकूर बस्ती में भाजपा के करनैल सिंह ने सत्येंद्र जैन को 20,998 वोटों से हराया। ग्रेटर कैलाश में सौरभ भारद्वाज को भाजपा की शिखा ने 3,188 वोटों से हराया।
पटपड़गंज में भाजपा के रविंदर सिंह नेगी ने अवध ओझा को 28,072 वोटों से हराया। करावल नगर में भाजपा के कपिल मिश्रा ने 23,355 वोटों से जीत दर्ज की। रोहिणी में विजेंद्र गुप्ता ने ‘आप’ के प्रदीप मित्तल को 37,816 वोटों से हराया।
हालांकि, बाबरपुर में ‘आप’ के गोपाल राय 18,994 वोटों से जीते। बल्लीमारान में इमरान हुसैन 29,823 वोटों से विजयी हुए। ओखला से अमानतुल्लाह खान 33,225 वोटों से आगे हैं।