दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 33.31% मतदान दर्ज किया गया। मुस्तफाबाद में सबसे अधिक 43% और करोल बाग में सबसे कम 25.01% मतदान हुआ। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 39.51% के साथ सर्वाधिक वोटिंग हुई, जबकि नई दिल्ली जिले में सबसे कम 29.89% मतदान दर्ज किया गया।

शाहदरा में 35.81%, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 35.44%, पूर्वी दिल्ली में 33.66%, उत्तरी दिल्ली में 32.44% और पश्चिमी दिल्ली में 30.87% मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक 19.95% और 9 बजे तक 8.03% वोटिंग दर्ज की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

admin

Share