पीएम मोदी का AAP पर हमला, कहा- ‘झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं’

पीएम मोदी का AAP पर हमला, कहा- ‘झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है, और 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधा।

AAP में भगदड़ के संकेत
पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। AAP के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि जनता ‘आपदा’ से नफरत करती है। दिल्ली के लोग अब AAP की सच्चाई जान चुके हैं और उनकी झूठी घोषणाओं से गुमराह नहीं होंगे।”

दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि AAP-दा पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि भाजपा को सेवा करने का मौका दें और भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार हर परिवार की परेशानियों को दूर करने के लिए काम करेगी। उन्होंने डबल इंजन सरकार की जरूरत पर जोर दिया, जो झगड़ों की बजाय विकास पर ध्यान देगी।

AAP-दा सरकार दोबारा नहीं आनी चाहिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब दिल्ली में भी भाजपा को चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गलती से AAP-दा सरकार फिर से आ गई, तो दिल्ली के पांच साल और बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में पेश किए गए बजट में गरीबों, किसानों, नौजवानों और नारीशक्ति को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं।

मिडिल क्लास के लिए ऐतिहासिक बजट
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट देश के मिडिल क्लास के लिए सबसे अनुकूल है। उन्होंने बताया कि अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। उन्होंने कांग्रेस सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि नेहरू और इंदिरा गांधी के शासनकाल में इतनी बड़ी राहत देना संभव नहीं था, जबकि भाजपा सरकार ने यह कर दिखाया है।

admin

Share