AAP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर केजरीवाल ने EC को लिखा पत्र

AAP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर केजरीवाल ने EC को लिखा पत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार AAP कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में चार मांगें रखी हैं—नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाए, चुनाव आयोग AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे, हमलों के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए और भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में AAP की लहर है, जिससे भाजपा बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो।

admin

Share