दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनका नेतृत्व दिल्ली के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

रेखा गुप्ता भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं और शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को हराकर यह सीट जीती थी। भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने लंबा राजनीतिक अनुभव हासिल किया है। दिल्ली में भाजपा के लिए यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

भाजपा ने चुनावी प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास ‘शीश महल’ को बड़ा मुद्दा बनाया था। रेखा गुप्ता ने अब ऐलान किया है कि वे इसे म्यूजियम में तब्दील करेंगी। साथ ही, उनकी सुरक्षा के लिए ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Saurabh Negi

Share