देवीधुरा में 65 वर्षीय महिला से सोने का गुलोबंद लूटा, नकाबपोश ने पहले मांगा पानी

देवीधुरा में 65 वर्षीय महिला से सोने का गुलोबंद लूटा, नकाबपोश ने पहले मांगा पानी

चंपावत जनपद के देवीधुरा क्षेत्र में 65 वर्षीय बिशनी देवी के साथ लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बिशनी देवी घास काट रही थीं, तभी एक नकाबपोश व्यक्ति ने उनसे उनका सोने का गुलोबंद लूट लिया। इससे पहले नकाबपोश उनके घर में पानी पीने के बहाने आया था। पहाड़ी इलाकों में अजनबियों को घर में पानी पिलाने और आतिथ्य सत्कार की पुरानी परंपरा रही है, जिसे इस घटना ने झकझोर दिया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पाटी में मुकदमा अपराध संख्या 26/24 अंतर्गत धारा 309 (6) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें – नौगांव में बरातियों को लेकर लौट रही मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत, नौ घायल 

जनपद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

admin

Leave a Reply

Share