1 नवंबर से रात में देवप्रयाग-ऋषिकेश हाईवे पर होगी आवाजाही बंद, आइये जानें क्यों?

1 नवंबर से रात में देवप्रयाग-ऋषिकेश हाईवे पर होगी आवाजाही बंद, आइये जानें क्यों?

1 नवंबर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक देवप्रयाग-ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। थानाध्यक्ष देवप्रयाग, महिपाल सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी दी है कि यह निर्णय सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लिया गया है।

उन्होंने बताया कि देवप्रयाग-ऋषिकेश हाईवे पर अक्सर रात के समय दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें कई लोगों की जानें भी चली जाती हैं। इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशानुसार 1 नवंबर से यह प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था अगले निर्देशों तक बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें – देहरादून के सर्वे चौक में 66 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का उद्घाटन

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रात्रि पड़ाव को पहले से चिन्हित कर लें, ताकि यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। दीपावली पर्व को देखते हुए थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को निर्देश दिया है कि वे केवल चिन्हित स्थान पर ही पटाखों की बिक्री करें। किसी भी दुकानदार को अपनी दुकान से पटाखे बेचते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Negi

Share