ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी

डोईवाला – ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत डोईवाला में आयोजित बाइक रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना था।
आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि संस्था सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही है। तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित इस संस्था ने पूर्व में स्काउट-गाइड विभाग के साथ भी ड्रग्स विरोधी अभियान चलाया था।
रैली कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष हरीश कोठारी, वांडरर्स अध्यक्ष सिद्धार्थ वासन, ममता पांगती नागर, श्रीयाक्ष गौड़, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनायक नौटियाल, सारांश डोगरा, हिमांशु रतूड़ी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
सीएम ने किया गीत एल्बम ‘देवभूमि मा औली बहार’ का विमोचन
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने गीत एल्बम ‘देवभूमि मा औली बहार’ का विमोचन भी किया। इसमें विजेंद्र सिंह बर्तवाल और उत्तम सिंह भंडारी ने स्वर दिए हैं। एल्बम के गीतकार सत्यपाल सिंह भंडारी, संगीतकार शैलेंद्र शैलू और दिलीप अंजवाल हैं। एल्बम का निर्माण अभिनव उत्तम सिंह भंडारी व हरीश कोठारी ने किया है।