देवबंद क्षेत्र के दर्जनों गांवो के कई हजार किसानों को सांसद ने दी नई सौगात 2 करोड 40 लाख रुपए की लागत से जड़ौदा पांडा से सिंचाई के लिए रजवाहे का 7 किलोमीटर होगा निर्माण, ग्रामीणों में खुशी की लहर

देवबंद क्षेत्र के दर्जनों गांवो के कई हजार किसानों को सांसद ने दी नई सौगात 2 करोड 40 लाख रुपए की लागत से जड़ौदा पांडा से सिंचाई के लिए रजवाहे का 7 किलोमीटर होगा निर्माण, ग्रामीणों में खुशी की लहर

सहारनपुर। जड़ौदा पांडा क्षेत्र के किसानो की वर्षो पुरानी मांग को सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने उ०प्र० के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की मदद से स्वीकृत करा दिया है, आज देवबंद पहुंचकर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक कुवर बृजेश सिंह की मौजूदगी में सिचाई के लिए रजवाहे के नवनिर्माण का शिलान्यास किया इससे ग्रामीणों में जबरदस्त खुशी दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों ने शिलान्यास के मौके पर भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा सहित क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह का जोरदार स्वागत किया, इस मौके पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि इस रजवाहे के निर्माण मे 2 करोड 40 लाख रुपये की लागत आएगी, गंगनहर की देवबंद ब्रांच से लगभग 7 किलोमीटर लम्बे नलहेड़ा रजवाहे से नहर का पानी होता हुआ मोरा, बालूमाजरा, नयागांव, जड़ौदा पांडा, किशनपुर, गिसरपडी, शेरपुर, जयपुर, कल्लन हेड़ी, सिसोनी, आदि दर्जनों गावों के हजारों किसानों की भूमि के लिए सिंचाई का मुख्य स्रोत बनने से क्षेत्र के सभी लोगो को लाभ मिलेगा।

भाजपा के सहारनपुर सांसद के प्रयासो से किसानों के लिए रजवाहे का निर्माण कराए जाने से समस्त क्षेत्र वासियों ने सांसद राघव लखन पाल शर्मा का आभार जताया।

इस मौके पर मुख्य रूप से देवबन्द विधायक ब्रिजेश सिंह, रविन्द्र पुण्डीर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अनिरूद्ध खण्ड अध्यक्ष, सतीश भगत, अरविन्द त्यागी, शिवराज रोड़ उपाध्यक्ष, विनोद प्रधान (मोरा), कर्ण सिंह प्रधान (बालूमाजरा), चमन सिंह मोरा, संदीप त्यागी, शेखर (मोरा), सुधीर कुमार (बालूमाजरा), वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप रावत सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।_
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

Related articles

Leave a Reply

Share