“एक देश, एक चुनाव” से मजबूत होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री धामी

“एक देश, एक चुनाव” से मजबूत होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में भाग लेते हुए इस व्यवस्था को लोकतंत्र को सशक्त करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से प्रशासनिक कार्य बाधित होते हैं, जिससे सीमित संसाधनों वाले राज्यों को नुकसान उठाना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में उत्तराखंड को आचार संहिता के कारण 175 दिनों तक नीतिगत निर्णयों से वंचित रहना पड़ा। इससे शासन व्यवस्था पर असर पड़ा और विकास कार्य रुके। उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो 30–35% खर्च की बचत हो सकती है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें – NEP पर तेजी से काम, भारत दर्शन योजना का विस्तार और क्लस्टर स्कूलों की डीपीआर के निर्देश

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा, बारिश, बोर्ड परीक्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अलग-अलग चुनावों को राज्य के लिए अव्यवहारिक बताया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से मतदान प्रतिशत भी घटता है और संसाधनों पर दबाव बढ़ता है।

Saurabh Negi

Share