हरिद्वार में होली के दिन रुई इकाई में भीषण आग, लाखों का नुकसान

हरिद्वार में होली के दिन रुई इकाई में भीषण आग, लाखों का नुकसान

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह एक शल्य रुई निर्माण इकाई में भीषण आग लग गई। आग से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय इकाई बंद थी और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार शांतर्शाह क्षेत्र में स्थित सिक्योर शल्य रुई इकाई में आग ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इकाई के भीतर रखी रुई और अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई।

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी विजय सिंह और शांतर्शाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें – उत्तरकाशी: होली पार्टी के दौरान पहाड़ी से गिरने पर युवक की मौत, बाजार क्षेत्र में शोक 

बहादराबाद और मायापुर से कुल तीन अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के अनुसार होली के कारण इकाई बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Saurabh Negi

Share