IGNOU बीएड और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के आवेदन जल्द होंगे बंद, अंतिम तिथियां जारी

IGNOU बीएड और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के आवेदन जल्द होंगे बंद, अंतिम तिथियां जारी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीएड और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथियां घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) और पीजीडीआरपीसी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है। इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया समरथ पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा रही है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों को सबसे पहले पोर्टल पर नया पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें – सितंबर में उत्तराखंड के 131 गांवों और तीन नगरों में होगी जनगणना, पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया

इग्नू ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Saurabh Negi

Share