हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बड़ी कार्रवाई, अवैध मदरसे सील, भारी पुलिस बल तैनात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रविवार को अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की टीम ने कई बिना पंजीकृत मदरसों को सील किया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार रॉय के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने यह अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, हल्द्वानी नगर क्षेत्र में कई मदरसे बिना किसी वैध अनुमति और पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे। इन्हें चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।