उत्तराखंड में खेल महाकुंभ कल से शुरू, जनवरी 2025 तक चलेगा आयोजन

उत्तराखंड में खेल महाकुंभ कल से शुरू, जनवरी 2025 तक चलेगा आयोजन

उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 4 अक्टूबर 2024 से शुरू होने जा रहा है, जिसमें राज्य के सभी जिलों से लगभग साढ़े तीन लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 14 से 23 वर्ष की उम्र के खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस महाकुंभ की शुरुआत 662 न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं से होगी, जिसके बाद ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करना है। इस बार खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को एक लाख रुपये का नगद इनाम भी दिया जाएगा। खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन राज्य के खेल विभाग का एक प्रमुख प्रोजेक्ट है, जिसका मुख्य उद्देश्य है प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें 9वीं नेशनल गेम्स में प्रतिभाग कराने का मौका देना।

अल्मोड़ा जिले से 4 अक्टूबर को न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी, जो अक्टूबर के अंत तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 15 दिसंबर से देहरादून में राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले जिले को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

पंजीकरण प्रक्रिया

खेल महाकुंभ के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खिलाड़ी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। स्थानीय खेल मैदानों और सरकारी कार्यालयों में ऑफलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। यह आयोजन 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।

ऑनलाइन पंजीकरण इस लिंक से करें – उत्तराखंड खेल महाकुंभ 2024Click Here 

इस आयोजन में जिला युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल, खेल विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें अंडर-14 से लेकर अंडर-23 वर्ग तक के बालक-बालिकाओं की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इसके अलावा दिव्यांग खिलाड़ियों (14 से 23 वर्ष) के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि सभी को खेलों में शामिल किया जा सके।

नकद इनाम और पदक –

ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जनपद और राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में पांच खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, तीन को रजत पदक और दो को कांस्य पदक दिया जाएगा। टीम प्रतियोगिताओं में भी पांच टीमों को स्वर्ण, तीन को रजत और दो को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड को केंद्र से मिली 480 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

खेलों की सूची

इस खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, कराटे, बास्केटबॉल, योगासन, हैंडबॉल, मलखंब, हॉकी और मुर्गा झपट जैसे खेलों का आयोजन होगा। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मूक-बधिर, लोअर लिंब, स्पाइनल ओवर लिंब और व्हीलचेयर खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।

खेल महाकुंभ का शेड्यूल:

  • न्याय पंचायत स्तर: 4 अक्टूबर 2024 – 31 अक्टूबर 2024 (662 प्रतियोगिताएं)
  • ब्लॉक स्तर: 25 अक्टूबर 2024 – 15 नवंबर 2024 (95 प्रतियोगिताएं)
  • जनपद स्तर: 16 नवंबर 2024 – 10 दिसंबर 2024 (13 प्रतियोगिताएं)
  • राज्य स्तर: 15 दिसंबर 2024 – 31 जनवरी 2025 (22 समूह)

admin

Leave a Reply

Share