पिथौरागढ़ का खूनी गांव अब देवीग्राम, शासन ने अधिसूचना जारी की

पिथौरागढ़ जिले की तहसील पिथौरागढ़ स्थित ग्राम खूनी का नाम अब बदल दिया गया है। उत्तराखंड शासन के राजस्व विभाग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। गांव का नया नाम अब देवीग्राम होगा। भारत सरकार ने ग्राम खूनी का नाम बदलने की अनुमति दी। इसके बाद राज्य सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से इस गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि “खूनी” नाम ग्रामीणों को असहज करता था और इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता था। इसी कारण राज्य सरकार ने भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त कर यह कदम उठाया। अब आधिकारिक दस्तावेजों और शासकीय अभिलेखों में गांव को देवीग्राम नाम से दर्ज किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – OLX पर 12.46 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग जयपुर से गिरफ्तार, 1 साल से फरार
इस फैसले को स्थानीय जनता ने स्वागत योग्य बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि नया नाम देवीग्राम उनकी संस्कृति और परंपरा के अधिक निकट है। यह कदम न केवल भावनाओं का सम्मान है बल्कि सांस्कृतिक संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।