कोटद्वार के घंडियाल गांव में फिर तेंदुए का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

कोटद्वार के घंडियाल गांव में फिर तेंदुए का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

पौड़ी – पोखरा ब्लॉक के घंडियाल गांव में शुक्रवार को तेंदुए के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रभा देवी घास काटने गई थीं, तभी तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। साथ मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव के आसपास तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ दिन पहले, 13 नवंबर को बगड़ी गांव में भी तेंदुए ने रानी देवी नाम की महिला की जान ले ली थी। लगातार दो घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और त्वरित रेस्क्यू टीम की तैनाती की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय पर कदम न उठाए गए तो खतरा बढ़ता जाएगा।

Saurabh Negi

Share