नालंदा में लालू यादव का ऐलान— तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री

नालंदा में लालू यादव का ऐलान— तेजस्वी यादव होंगे मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया कि तेजस्वी यादव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद सरकार बनने पर महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता, मुफ्त बिजली और रोजगार दिया जाएगा।

लालू यादव नालंदा के इस्लामपुर में पूर्व विधायक कृष्ण बल्लभ प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव भी मौजूद रहे।

admin

Share