महेंद्र सिंह नेगी बने महिला एवं बाल विकास विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री

देहरादून, 2 जून — महिला एवं बाल विकास विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तराखंड के हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के पद के लिए चुनाव हुए। एसोसिएशन के इस चुनाव में प्रदेश महामंत्री पद पर महेंद्र सिंह नेगी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए स्थायित्व, सरलता और संवेदनशील प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
महेंद्र सिंह नेगी वर्तमान में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में वरिष्ठ सहायक निदेशकालय में कार्यरत हैं। निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात उन्होंने अपने संदेश में कहा, “यह सामूहिक प्रयास ही हमारी प्रेरणा और शक्ति है। भविष्य में भी इसी समर्पण व सहयोग के साथ हम अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहेंगे।”a
उन्होंने विश्वास, सहयोग और सकारात्मक संवाद को संगठन की नींव बताते हुए कहा कि यह चुनाव उनके लिए नई जिम्मेदारी के साथ नई ऊर्जा का स्रोत भी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग में उनके लंबे अनुभव और सरल नेतृत्व शैली के लिए वे पहले से ही चर्चित रहे हैं। संगठन के सदस्यों ने उनके नेतृत्व में भविष्य में और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावशाली कार्यों की आशा जताई है।