चमोली के मुन्दोली गांव में सामूहिक उल्लास के साथ मनाई गई होली

चमोली जिले के सीमावर्ती गांव मुन्दोली में होली का पर्व सामूहिक उत्साह और रंगारंग माहौल में मनाया गया। मुन्दोली राइडर्स क्लब ने महिला मंगल दल और नव युवक मंगल दल के साथ मिलकर आयोजन में सक्रिय सहभागिता की।
गांव के खुले मैदान में बच्चे और युवा एकत्र हुए। रंगों के साथ पारंपरिक होली गीत गूंजते रहे। ग्रामीण एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए और नृत्य व गायन से वातावरण उत्सवमय हो गया।
महिला मंगल दल की महिलाओं और नव युवक मंगल दल के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। मुन्दोली राइडर्स क्लब के सदस्यों ने सभी आयु वर्ग के लोगों को साथ जोड़ते हुए सहभागिता को बढ़ावा दिया।
इसे भी पढ़ें – चमोली में वनाग्नि पर नहीं लग पा रहा नियंत्रण, धुएं से गांव प्रभावित
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सामूहिक आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और स्थानीय परंपराओं को जीवित रखते हैं। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और उल्लास के साथ किया गया।




