नैनीताल कैंटोनमेंट बना देश का पहला संविधान साक्षर कैंटोनमेंट, मिला स्कॉच अवॉर्ड,

नैनीताल कैंटोनमेंट बना देश का पहला संविधान साक्षर कैंटोनमेंट, मिला स्कॉच अवॉर्ड,

नैनीताल कैंटोनमेंट को गवर्नेंस के क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कैंटोनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण कुमार (IDES), जिन्हें अल्मोड़ा कैंटोनमेंट का भी कार्यभार प्राप्त है, को यह सम्मान उनके अनूठे अभियान “दास्तान-ए-संविधान” के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली के इंडिया हैबिटैट सेंटर में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. महेंद्र देव द्वारा प्रदान किया गया।

दास्तान-ए-संविधान : भारत का पहला संविधान साक्षर कैंटोनमेंट

‘दास्तान-ए-संविधान’ पहल ने नैनीताल कैंटोनमेंट को भारत का पहला संविधान साक्षर कैंटोनमेंट बना दिया है। इस अभियान के तहत हर घर तक संविधान की मूल बातें, नागरिकों के अधिकार–कर्तव्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी पहुंचाई गई। यह पहल नागरिकों को सहभागी शासन में जोड़ने और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अच्छी और मजबूत पहल  है।

नागरिकों को समर्पित अवॉर्ड

सीईओ वरुण कुमार ने कहा— लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है जब हर नागरिक अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हो। यह सम्मान नैनीताल कैंटोनमेंट के नागरिकों और मेरी पूरी टीम को समर्पित है।

Saurabh Negi

Share