राष्ट्रीय खेलों में हॉकी खिलाड़ी घायल, एम्स में उपचार के बाद मिली छुट्टी
रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के हॉकी मैच के दौरान कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। तेज रफ्तार गेंद मुंह पर लगने से उसे गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई, और बुधवार को वह फिर से मैदान में उतरेगी।
मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यमुना नामक खिलाड़ी को गेंद लगने से चोट लगी। इस कारण मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर खेल फिर शुरू कर दिया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि खिलाड़ी की स्थिति अब सामान्य है और वह अगले मैच में हिस्सा लेगी।