पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा देंगे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह

पंचायती राज मंत्री पद से इस्तीफा देंगे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश चौधरी भूपेंद्र सिंह

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद का कार्यभार सोमवार को संभालने के बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक से पहले भूपेंद्र सिंह ने मंत्री पद छोड़ दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट से इसकी जानकारी भी स्वयं ही दी है। लखनऊ के लोक भवन में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से ही पहले ही भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष बन कर लखनऊ पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिलकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब भूपेंद्र सिंह चौधरी सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात रहेगें।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायतीराज मंत्री भी थे। भारतीय जनता पार्टी के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के चलते संगठन का कार्यभार ग्रहण करने के अगले ही दिन आज मंगलवार को उन्होंने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। अब इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया है कि उनका विभाग किस मंत्री को सौंपा जाएगा।

इस्तीफे को लेकर ट्वीट में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए आज ही मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम कार्यकाल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा द्वितीय कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश की जनता का सेवा करने का अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार।

Related articles

Leave a Reply

Share