टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू, युवाओं को जागरूकता का संदेश

आज दिनांक 24/03/2026 को श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय परिसर चंद्रबदनी, नैखरी, टिहरी गढवाल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय (दिन रात्रि) शिविर का शुभारम्भ हुणगोट मंदिर परिसर, नैखरी में किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री उत्तम सिह असवाल एवं विशिष्ट अतिथि पी०टी०ए० अध्यक्ष श्री भीम सिह पुण्डीर जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
24 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाले इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से समाज में जन जागरुकता एवं सामुदायिक विकास के लिए कार्य करना है। शिविर के उद्घाटन सत्र में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री एस०के० भट्ट द्वारा सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं बैज अलंकरण किया गया। परिसर के प्राचार्य / निर्देशक डा. महन्थ मौर्य ने सात दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ की शुभकामनाए देते हुए सभी को सामुदायिक सहभागीता,जनजागरुकता अभियान के द्वारा समाज से जुड़ने की प्रेरणा दी।
परिसर के वरिष्ठ प्राध्यापक डा० पी.एस बिष्ट जी द्वारा एन एस एस के उद्देश्यों से स्वयं सेवियों को अवगत कराया।इस अवसर पर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ जी पी थपलियाल, डॉ आशुतोष जंगवाण, श्री अरविंद सिंह राणा, डा. वेदनिधि गोनियाल,डॉ पूजा शैलानी द्वारा भी अपने विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारीएवं स्वयं सेवी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




