पीएम मोदी आज ओडिशा और उत्तराखंड का करेंगे दौरा, राष्ट्रीय खेलों और मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्घाटन

पीएम मोदी आज ओडिशा और उत्तराखंड का करेंगे दौरा, राष्ट्रीय खेलों और मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, वे शाम 6 बजे देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे।

उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव 2025
भुवनेश्वर में आयोजित मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्देश्य राज्य को औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में उद्योग जगत के लीडर्स, निवेशक, और नीति निर्माता हिस्सा लेंगे। इसमें राज्य की औद्योगिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी भी शामिल है।

38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन
उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के दौरान राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित होगी। कुल 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के 10,000 से अधिक एथलीट इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

ग्रीन गेम्स: पर्यावरण की ओर कदम
इस वर्ष का विषय “ग्रीन गेम्स” रखा गया है। आयोजन स्थल पर स्पोर्ट्स फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा, जहां 10,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पदक और प्रमाण पत्र बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से बनाए जाएंगे।

admin

Share