पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने की मांग: क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो प्रत्यक्ष चुनाव

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने की मांग: क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो प्रत्यक्ष चुनाव

देहरादून, 2 अगस्त – उत्तराखंड के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी।

श्री महाराज ने कहा कि भारत के संविधान में आवश्यक संशोधन कर राज्यों को यह शक्ति दी जानी चाहिए कि वे प्रमुख एवं अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन करवा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा लगातार यह सुझाव दिया गया है कि इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर जनता को सीधे प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था लागू होती है तो इससे पंचायत चुनावों में व्याप्त कई विसंगतियां दूर होंगी और चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो सकेगी। श्री महाराज ने केंद्र सरकार से इस संबंध में जल्द आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें – कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोरूबा छात्राओं को मिलेगी स्मार्ट क्लास और

केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर मंथन जारी है और उचित दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

Saurabh Negi

Share