बीमार होने पर भी PRD जवानों का मानदेय नहीं रुकेगा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

बीमार होने पर भी PRD जवानों का मानदेय नहीं रुकेगा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

उत्तराखंड – उत्तराखंड में PRD जवानों के हित में आज बड़ा निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि अब बीमारी की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने पर भी PRD कर्मियों का PRD मानदेय जारी निर्णय छह महीने तक नहीं रोका जाएगा। यह घोषणा सचिवालय स्थित FRDC ऑडिटोरियम में हुई विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान की गई।

बैठक के बाद रेखा आर्य ने कहा कि विभाग PRD कर्मियों की सभी उचित मांगों पर सहानुभूति और गंभीरता से विचार करेगा। लंबे समय से उठ रही मांग को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ‘स्वयंसेवक’ शब्द के स्थान पर कोई उपयुक्त नया शब्द खोजा जाए, जिससे PRD जवानों की भूमिका को उचित सम्मान मिल सके।

मंत्री ने वित्तीय सहायता बढ़ाने और बीमारी के दौरान मानदेय नियमित जारी रखने के निर्देश भी दिए। PRD संगठनों के प्रतिनिधियों ने वर्षभर 365 दिन रोजगार की मांग रखी। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को अगली कार्यवाही शुरू करने को कहा।

इसे भी पढ़ें – IMA में आखिरी बार केवल पुरुषों की परेड, अगले वर्ष पहली बार महिला कैडेट्स भी होंगी शामिल

रेखा आर्य ने आगामी 11 दिसंबर को होने वाले PRD स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अतिरिक्त निदेशक अजय अग्रवाल समेत विभागीय अधिकारी और PRD संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Saurabh Negi

Share