01 सितम्बर की स्वाभिमान महारैली के लिए चल रहा जनसंपर्क अभियान

01 सितम्बर की स्वाभिमान महारैली के लिए चल रहा जनसंपर्क अभियान

आगामी 01 सितंबर को गैरसैंण में आयोजित होने वाली स्वाभिमान महारैली की तैयारियों को लेकर मूल निवास ,भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस रैली का उद्देश्य उत्तराखंड के लिए मूल निवास, स्थायी राजधानी, और भू-कानून की मांग को लेकर लोगों को जागरूक करना है। संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की आत्मा है, और इसे स्थायी राजधानी बनाने के लिए लंबे समय से संघर्ष जारी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि गैरसैंण को सिर्फ एक पिकनिक स्पॉट बना दिया गया है, जबकि यहां सचिवालय का निर्माण नहीं हो रहा है।

मोहित डिमरी ने बताया कि राज्य में बाहरी लोग जमीन, नौकरी, और ठेकेदारी जैसे क्षेत्रों में कब्जा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड के मूल निवासियों को अपने अधिकार और अस्तित्व की रक्षा करनी है, तो उन्हें सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना होगा।
उत्तराखंड के अस्तित्व की रक्षा के लिए आंदोलन जरूरी: मोहित डिमरी, केंद्रीय संयोजक, मूल निवास ,भू कानून समन्वय संघर्ष समिति 

मूल निवास ,भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने भी राज्य में स्थायी राजधानी की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि उत्तराखंड एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी स्थायी राजधानी नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार को इस विधानसभा सत्र में स्थायी राजधानी का प्रस्ताव पारित करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – कल देहरादून में परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट प्‍लान

इस मौके पर संघर्ष समिति की टीम ने गांवों और बाजारों में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें 01 सितंबर को सुबह 10 बजे गैरसैंण पहुंचने का आह्वान किया।

Related articles

Leave a Reply

Share